पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी से बचाने का दावा करने वाला खुद ही गिरफ्तार

गिरफ्तारी से बचाने का दावा करने वाला खुद ही गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
विजिलैंस विभाग की टीम ने फिरोजपुर रोड स्थित बिजली बोर्ड के पुलिस स्टेशन में तैनात एक एएसआई मुनीष कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जबकि रिश्वत की राशि का सौदा तय करने वाला एएसआई हरमनजीत सिंह अपने एक अन्य साथी समेत थाने की दीवार फांद कर फरार हो गया। टीम ने 60 हजार रुपए की राशि भी बरामद कर ली। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में एएसआई मुनीष और हरमनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जगजीत ने बताया कि उनका हंबड़ा रोड पर वैष्णो ढाबा है। वहां पर लगा बिजली का मीटर उनके पिता कुलदीप सिंह के नाम पर है। काफी समय पहले मीटर सड़ गया था। विभाग ने बाद में जांच करने के बाद उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया जब कि वह अपील करने में लगे हुए थे। कुछ ही समय के बाद उन्हें पता चला कि बिजली बोर्ड की तरफ से उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरमनजीत सिंह से बात की तो उसने गिरफ्तारी से बचाने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकियां देते रहे। 24 जनवरी को उनका सौदा 70 हजार रुपए में तय होने के बाद 10 हजार रुपए एडवांस दे दिए। सोमवार को फिर हरमनजीत सिंह ने फोन पर उन्हें कहा कि बकाया राशि लेकर थाने में आ जाओ और राशि एएसआई मुऩीष को पकड़ाने के लिए कहा। पीडि़त ने इसकी शिकायत विजिलैंस विभाग को दी।
एसएसपी विजिलेंस सतिंदर सिंह ने कहा कि थाने में तैनात एसएचओ बलजिदंर सिंह की मिली भुगत सामने नहीं आई है। लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अगर किसी भी तरह की मिली भुगत पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। रेड के दौरान एएसआई हरमनजीत सिंह व एसएचओ थाने में नहीं थे। रेड के दौरान कोई दीवार फांद कर
नहीं भागा। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।