आंखों की जांच के लिए लगाया कैंप
लुधियाना - श्री अमरनाथ सेवक मंडल की ओर से प्राचीन संगला शिवाला में आंखों का फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिवाला के महंत नारायण पुरी ओर महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में डॉक्टर बलबीर सिंह डंग ने मरीजों की आंखों की जांच की। सुबह नौ से पांच बजे तक लगे इस कैंप में लगभग 250 लोगो ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इस अवसर पर लोगो को दवाइयां ओर ऐनकें भी फ्री वितरित की गई। श्री अमरनाथ सेवक मंडल के सदस्यों ने कहा कि मंडल की ओर से पहले भी इस तरह के कैंप लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर श्री अमरनाथ सेवक मंडल के सभी सदस्य ओर मौजूद थे।