पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डा. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चले नौजवान

डा. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चले नौजवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - डा.अंबेडकर एकता मिशन की तरफ से बिन्द्रा कालोनी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजाब प्रधान दीपक हंस दीपू ने की। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पवन दीवान ने झंडा लहराने की रस्म अदा की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पवन दीवान ने कहा कि डा. भीम राव की तरफ से ऐसे संविधान का निर्माण किया गया है। जिसमें हर जाति व धर्म का बराबर के अधिकार दिए गए है। दीपक हंस ने कहा कि हमें डा. साहिब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। केन्द्रीय सरकार की तरफ से दलित समाज के विकास के लिए काम किया जा रहा है। दलित समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए कई स्कीमें भी दी है। इस अवसर पर राजकुमार हंस, नरेश नाहर, शाखा प्रधान शम्मी चौहान, राजू नैय्यर, दलवीर, राकेश कुमार, महिंदर कटारिया, कृष्णा, लेखराज, बिट्टू, मनोज, पप्पू, टोनी, सन्नी हंस, सुनील सौंधीर, पिन्नी हंस, राकेश चौधरी, जगदीप व अन्य शामिल थे।