- Hindi News
- ऑल इंडिया हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता मंच ने फहराया तिरंगा
ऑल इंडिया हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता मंच ने फहराया तिरंगा
लुधियाना - जनकपुरी में आल इंडिया हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता मंच की ओर से प्रधान मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, नरेश धींगान डायरेक्टर खादी बोर्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजय दानव ने तिरंगा लहराने की रस्म अदा की। नरेश धींगान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बी आर अंबेडकर ने संविधान बना हमें अपने हक के प्रति जागरूक किया है। उनका बनाया संविधान सबको एकजुट करता है ओर हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। यहां पर राम प्रकाश, फिरोज आलम, अशीष गुप्ता, राहुल भार्गव, रोहित भार्गव, बलराम अग्रवाल, अजय मुखर्जी, अक्षय राज, रकेश महाजन, सुरिंदर , कनोजा दानव, राम प्रवेश वर्मा, चंदेशवर, मोहम्मद गुड्डू, अंजु कत्याल, वंदना, शालू रानी आदि मौजूद थे।