- Hindi News
- वी गार्ड इंडस्ट्रीज ने पंजाब के डीलरों के साथ की बैठक
वी-गार्ड इंडस्ट्रीज ने पंजाब के डीलरों के साथ की बैठक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वी गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा सोमवार को लुधियाना में अपनी उत्पाद श्रृंखला ‘पंप्स एवं मोटर’ के लिए डीलरों की मीटिंग का आयोजन किया गया। यहां कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए।
मीटिंग में समीर शर्मा ने कहा, ‘उत्तरी क्षेत्र में पंजाब हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। इस क्षेत्र में कारोबार की क्षमताएं असीमित हैं। और अब तक हम सभी जगहों पर पहुंच नहीं पाए हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में हमारे लिए अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करना आवश्यक हो गया है और डीलरों की बैठक का आयोजन इसी दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम है।
इस बैठक का मकसद डीलरों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना करना और उन्हें इस क्षेत्र से संबंधित भविष्य की आगामी योजनाओं की जानकारी देना है।
वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। सोमवार को लुधियाना में अपने उत्पाद श्रृंखला के ‘पंप्स एवं मोटर‘ के लिए डीलरों की मीटिंग आयोजित की।