- Hindi News
- ‘आप’ ने किया मिनी सेक्रेटेरिएट पर प्रदर्शन
‘आप’ ने किया मिनी सेक्रेटेरिएट पर प्रदर्शन
लुधियाना - अमृतसर में गणतंत्र दिवस मना रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में लुधियाना इकाई द्वारा डीसी दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई पंजाब के संयोजक हरजोत सिंह बैंस व जिला संयोजक अजय मित्तल ने की। यहां पर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। पंजाब के संयोजक हरजोत बैंस व अजय मित्तल ने बताया कि जब अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ता ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मना रहे थे। उस दौरान अपने आप को हिंदू क्रांतिकारी सेना के कार्यकर्ता बता रहे लोगों ने वहां पहुंच के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के विरोध में और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी के पक्ष में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर करवाई करने की मांग की। इस प्रदर्शन में पार्टी पंजाब संयोजक हरजोत सिंह बैंस,जिला संयोजक अजय मित्तल,जिला सचिव बलबीर अग्रवाल, जिला प्रवक्ता संदीप मिश्रा, सोनिया विक्टर मौजूद थे।