पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तन दरबार को लेकर कलगीधर में हुई मीटिंग

कीर्तन दरबार को लेकर कलगीधर में हुई मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो

भास्कर न्यूज, लुधियाना

मीरन शाह सेवा सोसायटी की मीटिंग गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में प्रधान गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गुरमीत सिंह ने बताया कि सोसायटी द्वारा हर वर्ष की तरह श्री अखंड पाठ साहिब तिथि 10 फरवरी को रखे जाएंगे। पाठ की समाप्ति12 फरवरी बुधवार को होगी। 10 ओर 11 फरवरी की रात विशेष गुरमति समागम होंगे ओर 12 फरवरी को अखंड पाठ के भोग पड़ेंगे ओर कीर्तन दरबार होंगे। इससे पहले 9 फरवरी रविवार को दोपहर एक बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला जायेगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से जेल रोड,करीमपुरा बाजार,लक्कड़ बाजार,मोचपुरा बाजार,नीमवाला चोक, डिविजन नंबर 3, बाबा थान सिंह चोक, गुरुद्वारा छेंवी पातशाही, सी एम सी चोक,खुड मोहल्ला चोक,पुराना सिविल अस्पताल से ब्राउन रोड होते हुए गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में समाप्त होगा ।

--