श्री गोविंद गोधाम से निकली गई पालकी
भास्कर न्यूज, लुधियाना
श्री गोविंद गौ धाम में साप्ताहिक पालकी में भक्ति रस की आलौकिक रसधारा बही। जिन श्रद्धालुओं की पालकी सेवा थी, उनमें भक्ति के रंग भगवान ने स्वयं ही भर दिये, जब ठाकुर श्री राधा गोविंद जी पालकी पर विराजमान हुए तो श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन में खूब नाचे। महिलाएं अपने गोविंद जी के आगे नृत्य संकीर्तन कर रही थीं। इस अवसर पर भजन संकीर्तन ने समय को जैसे बांध दिया। साप्ताहिक पालकी की सेवा हरमिंद्र, रेणु शर्मा एवं मनीष, सोनिया शर्मा व उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा ली गई। इस अवसर पर राजीव मलिक, विजय मरवाहा, लक्षवीर जिंदल, अजय जिंदल, सुधांशु जिंदल, बनवारी हरजाई,मोहन परूथी, सुभाष जिंदल, वी.के. मित्तल, राजू गाबा, लाला गणपत राय, गोरख गोयल के संयोजकत्व में सभी श्रद्धालुओं ने गो धाम की परिक्रमा की ।
इस अवसर पर सुंदर दास धमीजा ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री गोविंद गो धाम में श्री राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस 4 फरवरी को मनाया जाएगा। अशोक धवन, सतीश गुप्ता, मनोहर वर्मा, संजीव सूद बांका ने कहा कि इस पावन अवसर पर ठाकुर श्री राधा गोविंद जी का महाभिषेक होगा। श्रद्धालुओं को भक्ति रस से ओतप्रोत करने के लिए हरिनाम संकीर्तन की धारा प्रवाहित की जाएगी। श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रमुख यजमान सुरेश गुप्ता के संयोजकत्व में होगा। पूरे पंजाब भर से श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होने के लिए महानगर पधारेंगे। बाहर से आने वाले हरि परिकर की विशेष व्यवस्था गो धाम में की गई है। इस अवसर पर राम लाल गुप्ता, आर.एल. गुप्ता, उमेश शर्मा, डा. बी.आर. कपूर, अंकुश चोपड़ा, दिनेश माथुर, के.एल. अरोड़ा, भीम सिंह, देवनाथ, आशीष वैद्य, सोनी वालिया आदि सेवक विशेष रूप में उपस्थित थे।
गोविंद गौधाम में साप्ताहिक पालकी निकालते श्रद्धालु
4 फरवरी को मनाया जाएगा गोधाम का