जैन हेल्थ सेंटर में मेडिकल कैंप लगाया
लुधियाना - जैन हेल्थ सेंटर बसंत बिहार में 6वां फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा. राहुल जैन की तरफ से की गई है। इस दौरान शूगर, न्यूरोपैथी, ब्लड कोलेस्ट्रोल व अन्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के दौरान लोगों को फ्री दवाइयां भी वितरित की गई और उन्हें बीमारियों से दूर रहने के टिप्स भी दिए गए। डॉ. राहुल ने बताया कि इस दौरान 156 लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जांच करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ. गुंजन जैन, डा. रमनदीप, अविनाश जैन, अनमोल सग्गर, दीपक व आशीष मौजूद थे।