- Hindi News
- अस्पताल ले जाने की बजाय घायल को कुचल डाला
अस्पताल ले जाने की बजाय घायल को कुचल डाला
भास्कर न्यूज - लुधियाना
समराला चौक स्थित डोमिनोज के पास शनिवार रात हादसे में अपने पति और बच्चों के साथ जा रही महिला की मौत हो गई। नीलम के पति वरिंदर ने बताया कि शनिवार रात वे अपनी बेटियों छवि ((३ साल)),कनु ((डेढ़ साल)) और पत्नी नीलम के साथ बाइक से जा रहे थे। डोमिनोज के पास स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। वह और दोनों बेटियां सड़क की बायीं ओर गिरे, जबकि नीलम दायीं ओर। वरिंदर उठकर कार सवार से बहस करने लगा। उसने कार सवार से पत्नी को अस्पताल पहुंचाने को कहा। नशे में धुत्त आरोपी ने गुस्से में आकर सड़क पर गिरी नीलम को कार से रौंद दिया और भाग निकला। सीएमसी अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।