- Hindi News
- यूसीपीएमए की ओर से गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम
यूसीपीएमए की ओर से गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम
लुधियाना - यूसीपीएमए द्वारा गणतंत्र दिवस पर गिल रोड स्थित कार्यालय में प्रधान चरणजीत विश्वकर्मा की अगुवाई में समारोह का आयोजन किया गया। यहां जोगिंदर सिंह व कमल इंदर सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा यूसीपीएमएम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यूसीपीएमए के प्रदीप वधावन, राजीव जैन द्वारा मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। जोगिंदर कुमार व जीएल पाहवा ने मेहमानों का स्वागत किया। मनमोहन सिंह उभी द्वारा अपने भाषण के दौरान समारोह में शामिल सभी मेंबरों का धन्यवाद किया गया। यहां पर इंदरजीत सिंह नवयुग, राजीव जैन, बलजीत सिंह लोटे, अछरू राम गुप्ता, ए एस भोगल, जे एस बिरदी, मान सिंह, गुरचरन सिंह जेम्को, सतिंदर सिंह, मनमोहन सिंह मा रटन, जोगा सिंह, जतींद्र सिंह सर हाली, जसविंदर सिंह ठकुराल, इकबाल सिंह बहल, हरदीप सिंह हैप्पी, तेजविंदर सिंह मौजूद थे।