पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केशधारी से 4 लाख की लूट निकली अफवाह

केशधारी से 4 लाख की लूट निकली अफवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सलेम टाबरी इलाके में 33 फुटा रोड पर सोमवार शाम को कार सवारों द्वारा लूट की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले को लेकर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया।
किसी महिला ने कंट्रोल रूम पर ये सूचना दी थी कि एक केशधारी बैग में कैश लेकर जा रहा था। जिसे कार में सवार चार लोगों ने रोक लिया। जिसमें आगे बैठे दो लोग पुलिस वर्दी में थे। जिन्होंने वाले व्यक्ति को रोक कर पूछा कि वह सफेद नशीला पाउडर बेचता है। उसे एक पैकेट भी दिखाया। उसके बैग को चेक किया । उन्होंने उसका बैग लिया और चले गए। केशधारी ने शोर मचा और वह कार के पीछे भी भागा।
केशधारी का कहना था कि उसके बैग में चार लाख रुपये थे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम मौके पर गई थी। किसी ने शिकायत नहीं की और न कोई ऐसी बात सामने आई है। मौके पर न ही कोई केशधारी मिला।