पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन के साथ तीन युवक धरे

हेरोइन के साथ तीन युवक धरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बस्ती जोधेवाल के कबीर नगर इलाके में तस्करी करने जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मिग फ्लैट चंडीगढ़ रोड के किश्तीज गुप्ता, एलआईजी फ्लैट के अमनदीप सिंह व टिब्बा रोड के बूटा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। एएसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ कबीर नगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जब वह राधा स्वामी सत्संग घर के पास पैदल जा रहे तीनों युवकों को रुकने के लिए कहा तो वह पीछे की ओर भागने लगे, पर पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन बेचने जा रहे थे। वह खुद भी हेरोइन का नशा करने के आदी हैं। सस्ते भाव में लाकर चलते फिरते लोगों को महंगे दाम पर बेचते हैं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। वह किससे लेकर आते है उसकी पूछताछ की जा रही है।