- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर एकता अखंडता कायम रखने का संकल्प
गणतंत्र दिवस पर एकता-अखंडता कायम रखने का संकल्प
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गणतंत्र के अवसर पर कांग्रेस की ओर से भी शहर के विभिन्न इलाकों में समारोह कराए गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को नमन किया। साथ ही संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास जताते हुए देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया। कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस पर समारोह कराया गया। इस मौके पर कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के प्रधान पवन दीवान ने तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले महान शहीदों को याद किया। विधायक राकेश पांडे, नगर निगम में विपक्ष के नेता हेमराज अग्रवाल, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान लीना टपरिया गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
महिला कांग्रेस ने देशसेवा का संकल्प लिया : महिला कांग्रेस शहरी जिला कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर गुरु अर्जुन देव नगर में समारोह कराया। इस अवसर पर जिला प्रधान लीना टपरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अरुणा टपरिया, गुरप्रीत सिद्घू, अलका मल्होत्रा, हरदीप बल्ल, अन्नू आद्या, राधा सहगल, नीलम दत्ता, राजकुमारी व दलजीत कौर की खास मौजूदगी थी।
जमालपुर में कांग्रेसियों ने मनाया गणतंत्र दिवस : कांग्रेस के ब्लाक प्रधान कंवरदीप सिंह पप्पी व संजय शर्मा की अध्यक्षता में जमालपुर स्थित विश्वकर्मा चौक में गणतंत्रता दिवस मनाया गया। पार्टी के जिला प्रधान पवन दीवान ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों के महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड प्रधान पीतांजलि शर्मा, चंद्रभान, अनिल पप्पी, ओमप्रकाश गुप्ता, ईश्वर सिंह, हरजिंदर सिंह रहिमी,मधुसूदन बॉबी, बॉबी आहूजा, सुरजीत सिंह साधुगढ़, रोहित पाहवा, विक्रम लक्की, राजन कालरा की खास मौजूदगी थी।
युवा कांग्रेस ने भी मनाया जश्न :युवा कांग्रेसी नेता शिवप्रकाश यादव की देखरेख में लेबर कालोनी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुरिंदर डावर की खास मौजूदगी रही। इस दौरान राम वर्मा, अर्जुन कुमार, राजिंदर राजू, सुरिंदर बबलू, विश्वास, धरमिंदर कुमार की मुख्य उपस्थिति रही।
ऐतिहासिक घास मंडी चौक में समारोह कराया : स्वतंत्रता सेनानी लाला वासदेव गुप्ता के बेटे व कांग्रेसी नेता अशोक गुप्ता व कपिल किशोर गुप्ता की देखरेख में आजादी के आंदोलन की यादगार घास मंडी चौक में गणतंत्र दिवस समारोह कराया गया। इस मौके पर विधायक सुरिंदर डावर ने झंडा फहराने की रस्म अदा की। समारोह में आशीष गुप्ता,आकाश अग्रवाल, चंदर मोहन, राजेश गुप्ता आदि शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने विभिन्न जगहों पर लहराया तिरंगा : भारतीय जनता पार्टी लुधियाना की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे लुधियाना में अलग-अलग स्थानों पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें भाजपा के विभिन्न नेताओं ने करीब एक दर्जन जगहों पर ध्वजारोहण की रस्म अदा की। घुमार मंडी स्थित पश्चिमी विधान सभा में आयोजित कार्यक्रम दौरान प्रो. राजिंदर भंडारी ने कहा पिछले 60 वर्षों से देश पर कांग्रेस ने राज किया, इस के बदले देश को महंगाई, भ्रष्टाचार व काले धन के और कुछ नहीं दिया। भंडारी ने देश को प्रगति व भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाने को 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी का साथ देने की अपील की। इस मौके पर हर्ष शर्मा, डीपी खोसला, राजिंदर हंस, संगीता भंडारी, भूपिंदर कौर व अन्य उपस्थित थे। उधर, भारतीय जनता पार्टी आर.टी.आई. सैल की जिला इकाई ने गणतंत्र दिवस पर कैलाश नगर में आर.टी.आई. सैल के जिला संयोजक रविन्द्र गोसाईं की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भाजपा एन.आर.आई. सैल के जिला संयोजक केशव स्याल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर हरविन्द्र सिंह लाली, मंजीत कौर, रेखा द्विवेदी, रंजीत सिंह संधू, योगेश शर्मा, जौनी खत्री, गुरबीर सिंह ज्ञानी, कुलदीप शर्मा, अमन, राम वर्मा, सुरिन्द्र बाजवा, सुखविन्दर सिंह रहे।
आम आदमी पार्टी ने मनाया कार्यक्रम : आम आदमी पार्टी के मैंबर परमिंदर सिंह पप्पू की अध्यक्षता में जमालपुर स्थित गोल मार्केट में गणतंत्र दिवस मनाया । जिसमें भारी गिनती में वर्करों ने भाग लिया और रंगारंग देश भक्ति के कार्यक्रम पेश किए। सतनाम सेवा क्लब द्वारा लड़कियों ने भ्रूण हत्या पर कार्यक्रम पेश किया। परमिंदर सिंह पप्पू व वर्करों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
देशभगत यादगारी सोसायटी ने मनाया गणतंत्र दिवस : राजगुरु नगर में देशभगत यादगारी सोसायटी पंजाब ने प्रधान कृष्ण कुमार बावा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह कूनर, लवली चौधरी, गुरबचन सिंह, करनैल सिंह गिल, अमरदीप ग्रेवाल, बलवंत सिंह तामोबा आदि मौजूद थे।
वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन ने मनाया गणतंत्र दिवस : सलेम टाबरी में वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की पंजाब इकाई ने संगठन के मुख्यालय में तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया। संगठन के राज्य इकाई के प्रमुख कमलजीत सिंह पप्पू ने देश वासियों को इस दिन की बधाई दी। इस मौके पर अहमद अली गुड्डू, सोहन लाल जस्सल, अब्दुल्ला, हफीज अहमद अली मौजूद थे।
मजदूरों ने विशाल रैली निकाल मनाया गणतंत्र दिवस : कामरेड फिरोज मास्टर की अध्यक्षता में हजारों मजदूरों ने रैली निकाल गणतंत्र दिवस मनाया। द टेक्सटाइल मास्टर्स एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस : द टैक्सटाइल मास्टर्स एसोसिएशन की तरफ से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गलाडा पार्क में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता व समाज सेवक रमनजीत लाली ने ध्वजारोहण किया।
बेअंत पुरा में आजाद लोक पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस: चंडीगढ़ रोड़ स्थित बेअंत पुरा में आजाद लोक पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया।पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान गगन शर्मा जिप्पी ने तिरंगा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। यहां पर गगन चौधरी, विपन सिंह, राम प्रसाद, संत राम, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा मौजूद थे।
जेल अधिकारियों ने कैदियों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
लुधियाना - ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जेल के सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना ने झंडा फहराया और जेल गारद की तरफ से उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जेल सुपरिंटेंडट ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने मुलाजिमों को लगन और इमानदारी के साथ काम करने को कहा। इस दौरान जेल के बाहर और अंदर लड्डू बांटे गए। इस दौरान कैदियों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला। इस मौके पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाइ सभी धर्मो के लोग मौजूद रहे। जिन्होंने जेल के अंदर क्रसारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमाराञ्ज सुना खूब तालियां बटोरीं। कुछ बंदियों ने इस मौके पर गीत सुनाया और बोलियां डाल सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर डिप्टी सुपरिंटेंडट अमरीक सिंह मांगट, नरपिंदर सिंह के इलावा असिस्टेंट सुपरिंटेंडट कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिंगारा सिंह, तेजा सिंह व जेल स्टाफ मौजूद रहे।