निमा ने सेमिनार आयोजित किया
लुधियाना - नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ((निमा)) द्वारा एंडोक्राइनोलॉजी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें एंडोग्राइनोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गोयल मुख्य अतिथि थे। डॉ. गोयल ने हार्मोन्स और चयापचय अव्यवस्था के बारे में चर्चा की। सेमिनार में डॉ. सुरिंदर गुप्ता, राजेश थापर, रणबीर सिंह, इंद्र शर्मा, एसके कक्कड़ शामिल थे।