पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के हक में आवाज बुलंद

चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के हक में आवाज बुलंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरींद्र सिंह रावत - चंडीगढ़
अंतिम फैसला तो सोनिया गांधी ने लेना है पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा हलके से उम्मीदवार बनाए जाने के हक में आवाज बुलंद की गई। मनीष लुधियाना से लोकसभा के मेंबर हैं। सिटिंग मेंबर को अपने हलके में आवेदन देने की जरूरत नहीं होती। चंडीगढ़ में 29 जनवरी तक दावेदारी की जा सकती है।
पूर्व डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस अर्बन-1 के प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की ने पार्टी के चंडीगढ़ के मामलों के इंचार्ज शकील अहमद को कहा, ‘शहर से लोकसभा के लिए कांग्रेस की टिकट चाहे विनोद शर्मा को दो, मनीष तिवारी को या कांग्रेस के किसी नेता को, लेकिन पवन कुमार बंसल को नहीं।’ सोमवार को अहमद कांग्रेस भवन में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की मीटिंग के लिए आए थे। मीटिंग से पहले ही बंसल के खिलाफ बगावत सामने आ गई। लक्की ने कहा कि बंसल शहर में परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। उनके बेटे मनीष बंसल यूथ कांग्रेस चला रहे हंै और पत्नी मधु बंसल महिला कांग्रेस। प्रदेश इलेक्शन कमेटी गुपचुप तरीके से बैठकें करके बंसल का नाम प्रस्तावित करके भेज रही है, जो मंजूर नहीं है।
इसके बाद प्रदेश इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ कांग्रेस से अकेले पवन बंसल का नाम लोकसभा टिकट के लिए नहीं जाएगा।
डेमोक्रेसी में सबको बोलने का हक: बंसल : लक्की की बगावत पर पवन बंसल ने भास्कर से कहा- डेमोक्रेसी में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लक्की ने भी अपनी बात रखी है।
॥मेरा नाम बेशक चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने उठाया है, लेकिन अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है। 29 जनवरी तक नाम मांगे गए हैं। देखते है कौन-कौन आवेदन करता है। चंडीगढ़ से चुनाव लडऩे की संभावना पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
-विनोद शर्मा