- Hindi News
- जीत फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
जीत फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जीत फाउंडेशन सेल्फ हेल्प ग्रुप ने गणतंत्र दिवस डॉ. अंबेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर भाई घन्हैया जी मिशन सेवा सोसायटी के मुख्य सेवादार तरणजीत सिंह निमाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
जीत फाउंडेशन की प्रधान सुखविंदर कोर सुक्खी, बीबी मनजीत कौर, दविंदर कौर भाटिया, प्रिंसिपल अमरपाल कौर, किरण ओल, अमृतपाल कौर, नरिंदर कौर लांबा, दलजीत कौर, गुरमीत कौर, अमर सिंह विर्क, दीपक बत्तरा, परमिंदर कौर, हरजीत कौर, कमल शर्मा, डीपी सिंह, जीपी सिंह, मनप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, हरजिंदर सिंह, तरलोचन सिंह भाटिया ने स्कूल के बच्चों में गर्म जैकेट ओर बिस्कुट के पैकेट बांटे।जत्थेदार तरणजीत निमाणा ओर बीबी सुखविंदर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस आजाद भारत का पहला शुभ अवसर था जो कि पिछले छ दशकों से सारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।