पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले दरबार में पुलिस कमिश्नर ने सुनीं 150 शिकायतें

खुले दरबार में पुलिस कमिश्नर ने सुनीं 150 शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
पुलिस कमिशनरेट के अधीन आते एडीसीपी-2 के इलाकों के लोगों की शिकायतें सुनने के लिए पुलिस कमिशनर निर्मल सिंह ढिल्लों की तरफ से खुला दरबार का आयोजन किया गया। इसमें माडल टाउन, शिमलापुरी, दुगरी, फोकल प्वाइंट व डाबा के इलाकों के लोगों ने अपनी शिकायतें बताई। पुलिस कमिश्&52द्भ;नर ने बताया कि लोगों के समय को देखते ही पुलिस की तरफ से इस तरह के दरबार लगाए जा रहे है क्योंकि कई लोग समय के कारण पुलिस के पास जाने से घबराते है। जिससे पुलिस व आम लोगों के बीच की दूरी खत्म हो रही है। सोमवार को आयोजित इस दरबार में 150 लोगों ने अपनी शिकायतें दी। जिसमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। अधिकतर शिकायतें जमीनी विवाद, धोखाधड़ी व दहेज प्रताडऩा को लेकर ही की गई। इस दरबार के दौरान लोगों ने अधिकतर शिकायतें पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ ही की। लोगों का कहना था कि उन्हें छोटी छोटी बात को लेकर थानों में चक्कर लगाने पड़ते है और उनकी सुनवाई भी नहीं होती।