- Hindi News
- डीएमसीएच में जल्द शुरू होगा लीवर ट्रांसप्लांट
डीएमसीएच में जल्द शुरू होगा लीवर ट्रांसप्लांट
लुधियाना - दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ((डीएमसीएच)) में ‘पित्त वाहिनी कैंसर में जिगर स्थानांतरण’ विषय पर अमेरिका के मायो क्लीनिक के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉ. चाल्र्स बी रोसेन ने लेक्चर दिया। उन्होंने पित्त वाहिनी कैंसर होने पर किस प्रकार पूरी सावधानी के साथ जिगर स्थानांतरण करना चाहिए, के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर डीएमसीएच की मैनेजिंग सोसाइटी के सेक्रेटरी प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द डीएमसीएच में जिगर स्थानांतरण प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।