पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बिल्डिंग के चक्कर में अटक गया कुत्तों की नसबंदी का टेंडर

अब बिल्डिंग के चक्कर में अटक गया कुत्तों की नसबंदी का टेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यशपाल शर्मा - लुधियाना
जहां शहर में आवारा कुत्तों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हुई हंै, वहीं इसके हल को नगर निगम की ओर से लगाया जाने वाला कुत्तों की नसबंदी का टेंडर अब बिल्डिंग के चक्कर में अटक गया है। निगम ने ये बिल्डिंग टेंडर हासिल करने वाली कंपनी को बना कर देनी है। इस काम को हासिल करने के लिए दो कंपनियों के आवेदन निगम के पास आए हैं, लेकिन टेंडर मिलने के बाद ये कंपनी अपना काम कहां करेगी, ये बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। इसी के चलते नगर निगम पिछले करीब दो सप्ताह से टेंडर हासिल करने वाली कंपनी का नाम फाइनल नहीं कर पा रही है। पिछले करीब डेढ़ माह से नगर निगम बिल्डिंग निर्माण का टेंडर लगाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है।
शहर के करीब 25 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए बीते दिसंबर में लगाए टेंडर में इस बार हैदराबाद की दो एनजीओ कंपनियों की ओर से आवेदन किया है। इनमें वेट्स सोसायटी फॉर रूलर डेवलेपमेंट हैदराबाद व दूसरी कंपनी सोसायटी फॉर वेटनरी रूलर डेवलेपमेंट नाम से है।



कुत्तों की नसबंदी के लिए बीते दिसंबर में लगाए टेंडर में इस बार हैदराबाद की दो एनजीओ कंपनियों की ओर से आवेदन किया है। इनमें वेट्स सोसायटी फॉर रूलर डेवलेपमेंट हैदराबाद व दूसरी कंपनी सोसायटी फॉर वेटनरी रूलर डेवलेपमेंट नाम से है।

निगम ने हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में करीब 4 हजार गज जमीन पर ये बिल्डिंग बनाने को टेंडर लगाया हुआ है। निगम ने उक्त प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है। नसबंदी के टेंडर में इसका पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर निगम की ओर से तैयार करके दिया जाना है। ये बिल्डिंग दो जगहों पर बनाई जानी है, लेकिन अभी केवल एक ही बिल्डिंग का खाका ही फाइनल हो पाया है।

30 लाख से बनाई जानी है बिल्डिंग