पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट पर चर्चा को फरवरी के पहले सप्ताह होगी एफएंडसीसी बैठक

बजट पर चर्चा को फरवरी के पहले सप्ताह होगी एफएंडसीसी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
आगामी वित्त वर्ष के लिए नगर निगम में फरवरी माह के पहले सप्ताह बजट पर चर्चा को एफएंडसीसी की मीटिंग बुलाई जा सकती है। इस मीटिंग में निगम की आमदन व खर्च पर मंथन किया जाएगा। बजट पर सदन की मोहर को 20 फरवरी के आसपास सदन
बैठक भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम कमिश्नर राहुल तिवारी की ओर से वर्ष 2014-15 के लिए सभी शाखा प्रमुखों से विस्तृत ब्यौरा बीते सप्ताह मांगा गया था।
फोटो करवा रेगुलर कॉलोनियों का जुटाया जा रहा ब्यौरा
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर ईशा कालिया ने सोमवार को निगम मुख्यालय में रेगुलर कॉलोनियों का ब्यौरा जुटाने संबंधी एक मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में चारों जोन के एटीपी बुलाए गए थे।
ईशा कालिया ने इस मीटिंग में सभी स्टाफ से अब तक रेगुलर कॉलोनियों की खिंची गई फोटो संबंधी विस्तृत जानकारी ली। निगम की हद में 333 अवैध कॉलोनियां हैं और इनमें से मात्र 88 कॉलोनियां ही अभी तक रेगुलराइजेशन स्कीम के तहत मंजूर करवाई गई हैं। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक गुप्ता के पास एक शिकायत पहुंची थी कि कई ऐसे चंक जिनमें अभी कॉलोनियां नहीं कटी, उनके भी रेगुलराइज स्कीम के तहत फीस निगम को जमा करवा दी गई है। इसी के तहत नगर निगम फोटो करवा इन कॉलोनियों के स्टेट्स जुटा रहा है। इस बारे में
ईशा कालिया ने बताया कि निगम ने लगभग 95 प्रतिशत कॉलोनियों फोटो करवा ली है और अगले एक दो दिन में ये काम मुकम्मल कर लिया जाएगा।