पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुजाहरे में शामिल होने की अपील की

मुजाहरे में शामिल होने की अपील की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब इकाई लुधियाना ने पंजाब और यूटी के समूह मुलाजिमों द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ एक मंच पर एकत्र होकर संघर्ष का बिगुल बजाने को समूह मुलाजिमों के लिए शुभ शगुन कहा है। नेताओं ने समूह अध्यापकों को 28 जनवरी के अर्थी फूंक मुजाहरे में शामिल होने की अपील की है। जत्थेबंदी के जिला सचिव दलजीत समराला और अध्यक्ष चरन सिंह नूरपुरा ने सामूहिक रूप से बयान जारी करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार मुलाजिमों की लंबे समय से लटक रही आर्थिक मांगो की ओर ध्यान नहीं दे रही है। यहां तक कि मुलाजिमों को वेतन की अदायकी के लिए भी प्रत्येक मास परेशान किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि मुलाजिमों के ठेकेदारी प्रबंध तहत हो रहे शोषण को खत्म करवाने और समूह मुलाजिमों के हक और जायज मांगो की पूर्ति डीटीएफ 28 जनवरी के जिला स्तरीय धरने में लुधियाना में और 9 फरवरी के राज्यस्तरीय अर्थी फूंक मुजाहरे में शामिल होने की अपील की।