अलग-अलग अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मीरन शाह सेवा सोसायटी की मीटिंग गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में प्रधान गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गुरमीत सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को पाठ रखा जाएगा। पाठ की समाप्ति 12 फरवरी को होगी। 10 ओर 11 फरवरी की रात विशेष गुरमति समागम होंगे ओर 12 फरवरी को अखंड पाठ के भोग पड़ेंगे ओर कीर्तन दरबार होंगे। इससे पहले 9 फरवरी रविवार को दोपहर एक बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला जायेगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से जेल रोड,करीमपुरा बाजार,लक्कड़ बाजार,मोचपुरा बाजार,नीमवाला चोक, डिविजन नंबर 3, बाबा थान सिंह चोक, गुरुद्वारा छेंवी पातशाही, सी एम सी चोक,खुड मोहल्ला चोक,पुराना सिविल अस्पताल से ब्राउन रोड होते हुए गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में समाप्त होगा।