दुकान के बाहर से एक्टिवा चोरी
लुधियाना - हरनाम नगर इलाके में स्थित दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई। एक्टिवा में 17600 रुपए की नकदी भी थी। थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने जवाहर नगर कैंप के गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जानकारी दी कि 27 जनवरी को वह हरनाम नगर स्थित अपनी दुकान पर गया और एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी कर किसी काम से कहीं चला गया। कुछ देर के बाद लौटा तो एक्टिवा गायब थी। आसपास ढूंढने पर जब गाड़ी का कहीं पता नहीं लगा तो उसने चोरी की शिकायत पुलिस को दी।