पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मोबाइल और बाइक सहित एक धरा

तीन मोबाइल और बाइक सहित एक धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - कैलाश नगर से पुलिस ने मोबाइल चुराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति से तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी शिमलापुरी का रहने वाला रणजीत सिंह है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस कैलाश नगर टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहे रणजीत सिंह को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक लेकर पीछे मुडऩे लगा पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एप्पल के दो आई फोन और एक सैमसंग का मोबाइल मिला। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बताया कि मोबाइल चोरी के हैं। जिसे वह अलग-अलग स्थानों से चुराया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक मोबाइल अमृतसर से चुराया था। बाइक को लेकर पुलिस जांच कर रही है।