पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह पर स्कूलों और संस्थाओं में फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस समारोह पर स्कूलों और संस्थाओं में फहराया गया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जमालपुर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और टीचर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधानसभा मेंबर सुरिंदर डावर, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. नवतेज सिंह और यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट रमेश कुमार ने मुख्य मेहमानों के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल बैंड ने देश भक्ति की धुन पेश की। जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही फ्यूचर सिटिजन पर नाटक पेश किया। जिसमें नेताओं द्वारा भारत को अपना संविधान दिए जाने का धन्यवाद व्यक्त किया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. परवीना जॉन ने कहा कि हमें मिली ये आजादी हमारे नेताओं की मेहनत का नतीजा है। हमारे नेताओं के इस बलिदान को हम सबको समझना चाहिए व इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी भी यही कोशिश रहेगी कि हम अपने स्टूडेंट्स को अच्छा नागरिक बनाएं।