- Hindi News
- परिवार गया माथा टेकने और घर में हो गई चोरी
परिवार गया माथा टेकने और घर में हो गई चोरी
भास्कर न्यूज - लुधियाना
दुगरी की गुरु नानक कॉलोनी स्थित एक घर की दीवार फांद कर चोर अलमारी के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चोर 6500 रुपए, तीन तोले सोना, दो घडिय़ां, एक लैपटॉप, एक मोबाइल के अलावा अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं। थाना दुगरी की पुलिस ने प्रीतपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। घटना शाम सात से लेकर रात 12 बजे के बीच घटी। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रीतपाल सिंह अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए गए हुए थे। जब वह रात करीब 12 बजे के आसपास आए तो गेट खोलने के बाद देखा कि घर का दरवाजा खुला था और लाइट जल रही थी। जब वह घर के अंदर गए तो सारा समान बिखरा पाया और अलमारी का ताला टूटा था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में पड़े 6500 रुपये, तीन तोले सोना, दो घडिय़ां, एक लैपटॉप, एक मोबाइल के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि गेट खुला न होने की वजह से यह पता चलता है कि चोर चारदीवारी फांद कर घर के अंदर घुसे हैं।