१० दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन
लुधियाना - सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में १० दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन हुआ। कैंप का आयोजन एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से किया गया। इस दौरान कैंप में फॉरेस्ट ऑफिसर परमजीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने स्कूल के बच्चों को वातावरण के प्रति जानकारी दी व उन्हें पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वातावरण की रक्षा के लिए 200 पेड़ लगाए गए। जिसमें स्कूल के बच्चों व स्टाफ ने पेड़ लगाने में सहयोग दिया। इसी के साथ दस दिवसीय कैम्प में बच्चों को एनएसएस के बारे में विभिन्न जानकारी प्रदान की। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल जसबीर सिंह ने बच्चों को कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कैंप की इंचार्ज नीना शर्मा ने छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।