पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लिटिल टेकी 2014’ में बच्चों ने जानी नई तकनीकि

‘लिटिल टेकी 2014’ में बच्चों ने जानी नई तकनीकि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
इंडस वल्र्ड स्कूल में ‘लिटिल टेकी 2014’ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को टेक्नॉलॉजी के बारे में जानकारी दी गई। तीन श्रेणियों में पहली से लेकर छठी क्लास तक के स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शहर से कई स्कूलों के करीब 350 बच्चों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान इंडस वल्र्ड स्कूल में प्रयोग की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज स्क्रैच की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए मैथ पजल और फन गेम्स का भी आयोजन किया गया। बच्चों को एनिमेशन और प्रोग्राम का प्रयोग करने के लिए टिप्स भी दिए गए। पहली श्रेणी में इंडस वल्र्ड स्कूल के विनायक नैय्यर ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरी कैटेगरी में बीसीएम स्कूल के देव अरोड़ा ने फस्र्ट पोजिशन ली। वहीं, तीसरी कैटेगरी में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के इशान गोगना ने पहला इनाम जीत कर टैबलेट हासिल किया। इसके साथ ही अन्य विजेताओं को भी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।