पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर में महिलाओं ने किया हवन

लक्ष्मी नारायण मंदिर में महिलाओं ने किया हवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, लुधियाना
दीप नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में माघ महीने के उपलक्ष्य में आचार्य सुनील त्रिवेदी की अध्यक्षता में मंदिर सोसायटी की महिलाओं द्वारा हवन किया गया। इससे पहले शिव गणेश और भगवान विष्णु की पूजा की गई।आचार्य त्रिवेदी ने माघ महीने का महत्व बताते हुए कहा कि माघ महीने की संक्रांति से देवताओं का दिन शुरू होता है। जिसे उत्तरायण कहते हैं। यह समय शुभ कामों के लिए श्रेष्ठ होता है। इस महीने में जो लोग काले तिल से हवन करते हैं उनके 21 पीढिय़ों के पितरों को बैकुंठ प्राप्त होते हैं। हवन करने वाले को कुंभ स्नान का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि तिल, गुड़, गर्म वस्त्र दान का इस महीने में विशेष महत्व है। हवन करने से देवता और पितर दोनों प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी, अर्चना वर्मा, उमा बग्गा, अंजू वर्मा, नीलम वर्मा, शशि गुप्ता, कमलेश शर्मा, प्रेम लता विग, कंचन गुप्ता, किरण शर्मा आदि मौजूद थे।



लक्षमी नारायण मंदिर में आर्चाय अध्यक्षता में हवन करती महिलाएं