- Hindi News
- राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में बताई जाएंगी कानूनी बारीकियां
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार में बताई जाएंगी कानूनी बारीकियां
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक सेल टैक्स बार एसोसिएशन की तरफ से 15-16 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। डीएमसी के पास डिस्ट्रिक सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान वरिंदर शर्मा बोबी व प्रधान अशोक जुनेजा ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार यह सेमिनार गुरुनानक देव ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में दिल्ली, पुणे, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, बड़ौदा से आने वाले कर विशेषज्ञ अधिवेशन को संबोधित करेंगे। अधिवेशन में शामिल होने वाले नए वकीलों एवं करदाताओं को कानून की बारीकियों के बारे में जानकारी मिलेगी। सेमिनार में देशभर से सेल टैक्स, इन्कम टैक्स एवं सॢवस टैक्स से जुड़े सभी वकील भारी संख्या में पहुंचेंगे। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के प्रधान बलवीर खन्ना, बीके गुप्ता, ललित तकियार ने कहा कि समस्याओं को हल करने के लिए विशेषज्ञ सरल विधि बताएंगे।
मीटिंग में बीके कौशल, विनय शर्मा, त्रिलोक भल्ला, विशाल शर्मा, बलराम वर्मा, विजय शर्मा, बलविंद्र सिंह, सौरभ बेरी, दिवेश
चोपड़ा, अशोक वढेरा, नरिंद्र शर्मा, पवन चोपड़ा, ऋषि खन्ना, साहित्यकी कपूर, राज कुमार मागो, नीतीश शर्मा, परमजीत सिंह मौजूद थे। सेमिनार में नई नीतियों को लेकर भी अवगत करवाया जाएगा और कई प्रमुख समस्याओं का हल किया जाएगा।