पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल से छूटते शुरू कर दी नशा तस्करी, दो गिरफ्तार

जेल से छूटते शुरू कर दी नशा तस्करी, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
पंजाबी बाग के रहने वाला महिंदर सिंह उर्फ मन्नू कुछ दिन पहले ही जेल से छूटते ही नशा तस्करी शुरू कर दिया। महिंदर को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने फिर से नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे 500 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सुखपाल सिंह की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पैदल जा रहे मन्नू को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीला पाउडर मिला। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के निकट से नशीला पाउडर खरीद कर लाया था और इलाके में पुडिय़ा बनाकर बेचता था। सस्ते दाम पर खरीदा गया पाउडर वह महंगे भाव पर बेचता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी स्मैक की तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज है।
दूसरे मामले में इसी थाने की पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करने के आरोप में सलेम टाबरी के कौशल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 100 नशे के इंजेक्शन व 60 शीशी नशीली दवाइयां बरामद की हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। आरोपी से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह नशे के इंजेक्शन कहां से खरीद कर लाया था और किन इलाकों में सप्लाई करता है। आरोपी खुद भी नशे का आदी है। आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब आरोपी अपने स्कूटर पर नशीली दवाइयां लेकर आ रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी को भी संतुष्ट जबाव नहीं दे सका।