- Hindi News
- विशाल शिव संध्या को लेकर हर हर महादेव कमेटी की मीटिंग हुई
विशाल शिव संध्या को लेकर हर हर महादेव कमेटी की मीटिंग हुई
भास्कर न्यूज - लुधियाना
हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 25 फरवरी को करवाई जा रही, विशाल शिव संध्या के उपलक्ष्य में शाम नगर स्थित नवदुर्गा मंदिर में प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म महोत्सव कमेटी के प्रधान मदन लाल चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रधान अश्वनी बहल ने मीटिंग में उपस्थित समस्त शिव भक्तों को बताया कि हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से प्रथम विशाल शिव संध्या 25 फरवरी दिन मंगलवार को जगरांव पुल के नजदीक स्थित श्री दुर्गा माता में करवाई जा रही है। इस मौके पर उन्होंने समस्त शिव भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि 25 फरवरी को करवाई जा रही प्रथम विशाल शिव संध्या में प्रसिद्घ गायक लखबीर सिंह लक्खा पहुंच रहे है। इस अवसर पर संतोष वर्मा, संतोष शर्मा और अशोक पटाका की ओर से मीटिंग में उपस्थित समस्त शिव भक्तों को भगवान शिव के भजन सुना कर मीटिंग की शुरूवात की गई। इस अवसर पर ष टंडन, हर ह दीपक चोपड़ा, दीपक गोयल, भोला नाथ कपूर, जीवन गुप्ता, संजीव मल्होत्रा, रवि चावला, राकेश कुमार जग्गी, अशोक बांसल, विजय जिंदल, अमित नागी, अमन शर्मा, योगेश बांसल और बलबीर बांसल उपस्थित थे।