पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी में मैगजीन एक्टिविटी

डीएवी में मैगजीन एक्टिविटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पक्खोवाल रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी प्लस मैगजीन की ओर से गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें क्लास तीसरी से लेकर पांचवीं तक के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ बच्चों की ओर से डूडल्स प्रतियोगिता भी पेश की गई। इस अवसर पर बच्चों ने प्राइमरी प्लस के मुख्य पृष्ठ को वातावरण विषय से जोड़ते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी के तहत बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए काफी सराहना की गई। इसी के साथ क्लास छठी से लेकर सातवीं तक के बच्चों के लिए रोबोटिक सेशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को रोबोटिक सेशन के बारे में जानकारी देते हुए उसके प्रकार व कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल मोहनलाल शर्मा ने प्राइमरी प्लस की टीम का धन्यवाद किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पांचवीं से लेकर दसवीं क्लास तक के छात्रों ने हिस्सा लिया।



ग्यासुपरा ३३ फुटा रोड गोल्डन पब्लिक स्कूल में साइंस प्रदर्शनी का आयोजन।

पक्खोवाल रोड डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी प्लस मैगजीन की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को इनाम दिए गए।