पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा की जानकारी दी

सड़क सुरक्षा की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
स्टूडेंट को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में चिल्ड्रन सेफ्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है। जिसमें 5 से 12 वर्ष के 200 से ज़्यादा छात्रों ने भाग लिया। यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग राय कुरियन ने बताया कि पिछले पांच सालों से सुरक्षित राइडिंग की आदतों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। चिल्ड्रन सेफ्टी प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहें हैं। उनका मानना है कि युवकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। क्योंकि युवा किसी भी बदलाव को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम युवाओं के माध्यम से पूरे परिवार को सुरक्षित राइडिंग का संदेश दे सकते हैं। ऐसा करके हम न केवल बच्चों में जागरूकता पैदा कर रहें हैं बल्कि परिवार और समुदाय को भी दिशा में ज्ञान दे रहें हैं।



सराभा नगर के जीएनपी स्कूल में बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।