- Hindi News
- पीएनबी की शाखाओं ने एक दिन में 88 कारें की फाइनांस
पीएनबी की शाखाओं ने एक दिन में 88 कारें की फाइनांस
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब नेशनल बैंक,लुधियाना मंडल की विभिन्न शाखाओं द्वारा अपने ग्राहकों को एक ही दिन में 88 कारें फाइनांस की गई। पीएनबी द्वारा आल इंडिया स्तर पर फेस्टीवल सीजन बोनांजा अभियान का आरंभ नवम्बर महीने से शुरु किया गया है जिसके अंतत ग्राहकों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह अभियान 31 जनवरी,2014 तक चलेगा। ग्राहकों की रिटेल ऋणों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लुधियाना में रिटेल हब शाखा की स्थापना की गई है जोकि ग्राहकों के रिटेल संबंधी ऋणों का दस्तावेजीकरण एवं आवश्यक कार्यवाही करके शीघ्र ही ग्राहकों को उनकी आवश्यकतानुसार कार, घर या व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध करवाती है। लुधियाना मंडल के मंडल प्रमुख चन्द्र खुराना ने कहा कि इस विशेष अभियान के अंर्तरगत ग्राहकों को रिटेल ऋणों में विशेष छूट दी गई है जिसमें प्रोसेसिंग फीस तथा दस्तावेजीकरण फीस पर छूट है और हाउसिंग,कार ऋण तथा व्यक्तिगत ऋणों पर ब्याज दर काफी कम है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में दी जा रही सुविधाओं से ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।