- Hindi News
- ये देश है वीर जवानों का गीत पेश कर मनाया गणतंत्र दिवस
ये देश है वीर जवानों का गीत पेश कर मनाया गणतंत्र दिवस
लुधियाना - न्यू जनता नगर स्थित श्री हरकिशन साहिब पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीसरी से लेकर पांचवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल मनजीत कौर लोटे ने कार्यक्रम में विशेषतौर पर अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। जूनियर क्लास के स्टूडेंट्स ने शब्द गायन के साथ कार्यक्रम की शानदार शुरुआत करवाई। उसके बाद आकृति, जसलीन कौर, जगदीप सिंह ने देश भक्ति के गाने गा कर समा बांधा। वहीं, ये देश है वीर जवानों का, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, वंदे मातरम्, मेरे देश की धरती, सुनो गौर से दुनिया वालो, मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे शानदार गाने बच्चों ने पेश किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।
भगत सिंह कॉलोनी में लुधियाना बाइपास वेलफेयरके सदस्य गणतंत्र दिवस मनाते।
फीको के सदस्य गणतंत्र दिवस के दौरान उद्योगपतियों को सम्मानित करते।
जवाहर नगर कैंप में लोक सेवा केंद्र की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया।