गोल्डन पब्लिक स्कूल में लगाई प्रदर्शनी
लुधियाना - ग्यासपुरा स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन स्कूल के प्रिंसिपल राजेश गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों व मॉडल्स की प्रर्दशनी लगाई गई। जिसमें वर्किंग मॉडल, नॉन वर्किंग मॉडल, वेजीटेबल आइटम्स, सोशल मैसेज व भ्रूण हत्या, ताज महल व भारत के नक्शे बनाए गए। इस मौके पर स्कूल की तरफ से बच्चों को इनाम दिए गए। प्रदर्शनी में बच्चों ने भ्रूण हत्या का मॉडल बनाकर लोगों को बताया कि हमें भ्रूणहत्या कर पाप नहीं कमाना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का मॉडल बनाकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके वीना रानी प्रिंसिपल जनता मॉडल स्कूल, वाइस प्रिंसिपल उषा अग्रवाल, डिंपल गर्ग, प्रीति शर्मा, गीता कश्यप, सिमरन, गुरप्रीत, संगीता जैसवाल व अन्य मौजूद थे।