- Hindi News
- पैट शो में जानवरों को स्वस्थ रखने के दिए टिप्स
पैट शो में जानवरों को स्वस्थ रखने के दिए टिप्स
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बाल भारती पब्लिक स्कूल में पैट शो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य मकसद जानवरों की हमारे आसपास के वातावरण में अहमियत को बताने के लिए था। कार्यक्रम में बच्चों और प्रतिभागियों को जानवरों की ब्रीड व अच्छी तरह से उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। इसमें लेब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, पॉमेरियन, बॉक्सर, सेंट बरनार्ड, पग जैसी ब्रीड्स ने पैट शो में हिस्सा लिया। डॉग कैटेगरी में कई तरह की श्रेणियों के लिए डॉग्स ने भाग लिया। डॉ. जसप्रीत मौज, डॉ. अमन मौज, सुगंधा बिष्ट, सन्नी सेखों और अनिल कौशल ने जजेज की भूमिका निभाई। जजेज ने मौजूद लोगों के साथ जानवरों की देखभाल व खाने के लिए कई टिप्स भी दी। कार्यक्रम में बेस्ट डॉग का खिताब डोरेमोन ने जीता, बेस्ट ट्रेंड डॉग का पहला इनाम ब्रूनो ने जीता, दूसरा जाइना और तीसरा शितजू ने जीता। बेस्ट पप्पी का इनाम अनायत को दिया गया। बेस्ट मेल का खिताब याना को, प्वाइंटर को दूसरा इनाम दिया गया। बेस्ट केयरड पैट का इनाम फैरी को व शेरू को मिला। बेस्ट इंडीजिनीयस डॉग शैरी व स्पिट्ज को मिला। कार्यक्रम के अंत में पूनम डोगरा ने कहा कि जानवरों के स्वास्थ्य का भी हमें पूरी तरह से ख्याल रखना चाहिए, जितना हम खुद के स्वास्थ्य रखते हैं। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को जानवर पालने के बारे में शिक्षित करते हैं।