कल से शुरू होगा किला रायपुर खेल मेला
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मिनी ओलंपिक के नाम से मशहूर किला रायपुर खेलों का आगाज 30 जनवरी से होगा। चार दिवसीय इस खेलों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों करेंगे और समापन समारोह पर सीएम प्रकाश सिंह बादल विजेताओं को सम्मानित करेंगे। ग्रेवाल स्पोट्र्स एसोसिएशन के परमजीत ग्रेवाल ने बताया मेले के पहले दिन 30 जनवरी को बैलगाडिय़ों की ((सिंगल)) रेस करवाई जाएगी। मेले का उद्घाटन 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों करेंगे। एक फरवरी को सूचना और प्रसारण मंत्री भारत सरकार और सांसद मनीष तिवारी समारोह में मुख्य मेहमान होंगे और जस्सी खंगूड़ा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां बैलगाडिय़ों और कुत्तों की दौड़ आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अतिरिक्त घोड़ों की दौड़, कबड्डी, बुजुर्गों की दौड़, अंगहीन ट्राई साइकिल दौड़ भी होगी। मेले में बाजीगरों को करतब यहां पंजाब की पुरातन तस्वीर पेश करेंगे।