पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोल नंबर नहीं मिला तो ऑनलाइन ले सकेंगे स्टूडेंट्स

रोल नंबर नहीं मिला तो ऑनलाइन ले सकेंगे स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजनी - लुधियाना
१०वीं व १२वीं की सालाना परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को अब अपने रोल नंबर लेने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पडेंग़े। क्योंकि इस बार पीएसईबी ने ऑनलाइन रोल नंबर ((एडमिट कार्ड)) जारी करने का सिस्टम शुरू किया है। जिसमें स्टूडेंट्स या स्कूल प्रबंधकों को बोर्ड द्वारा भेजे रोल नंबर नहीं मिलते तो वह अपने स्कूल लॉगिन से रोल नंबर को डाउन लोड करके उस कॉपी को अटेस्ट करने के बाद स्टूडेंट्स को सौंप सकते हैं।
यह कॉपी प्रत्येक परीक्षा केंद्र में स्टूडेंट्स की एंट्री करवाएगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रैक्टिकल टेस्ट १५ फरवरी से शुरू होंगे। जबकि १२वीं की सालाना लिखित परीक्षा एक मार्च और १०वीं की १० मार्च से शुरू हो रही हंै।
ऐसे में पहली बार पीएसईबी ने रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड ((रोल नंबर कार्ड)) स्कूल लॉगिन में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिनको स्कूल प्रबंधक ५ फरवरी २०१४ से डाउनलोड कर सकते हैं और उनको अटेस्ट करके स्टूडेंट्स को रोल नंबर जारी कर सकते हंै। बोर्ड ने रीअपियर, कंपार्टमेंट और एडिशनल सबजेक्ट, डिवीजन इंप्रूवमेंट के तौर पर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को भी इस परेशानी से बचाने के लिए पोस्टल के जरिए तो रोल नंबर कार्ड भेजे हैं। इसी के साथ पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर भी रोल नंबर को अपलोड किया है। जिससे अगर किसी स्टूडेंट्स को रोल नंबर समय पर नहीं मिलता तो वह पंजाब बोर्ड के जिला मैनेजर के दफ्तर में स्थापित कंप्यूटर सैल से संपर्क कर सकता है।



समय पर नहीं मिल पाते थे रोल नंबर

पीएसईबी के ऑनलाइन सिस्टम से ५ फरवरी से स्कूल लॉगिन से डाउनलोड होंगे रोल नंबर, स्कूल प्रबंधक करेंगे अटेस्ट