रिश्तेदार के घर जाकर फंदा लगाया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गांव झाबेवाल में सोमवार देर रात एक युवक ने अपने रिश्तेदार के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके परिजनों को जब देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मरने वाला रामगढ़ का रहने वाला सरबजीत सिंह है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि सरबजीत सिंह अपने परिजनों की बातें नहीं मानता था।
रविवार को गांव झाबेवाल में रहने वाले रिश्तेदार जो कहीं बाहर गया हुआ था, अपने घर की चाबी इनके घर पर पकड़ा गया था। सरबजीत को जब उसके बारे में बाहर जाने का पता चला तो वह मां से चाबी लेकर किसी बहाने उनके घर चला गया। लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। सरबजीत का पिता मंगलवार सुबह मलकीत सिंह अपने दोस्त के साथ सरबजीत को खोजते हुए रिश्तेदार के घर पहुंचा तो उसने सरबजीत का शव बरामदे में बच्चों की लिए लगी पींग की रस्सी के साथ लटकता देखा। वह शव को उतार कर गांव आया। गांव के बाहर मोटर के पास शव रखकर इसकी जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
मरने वाला सरबजीत अपने परजिनों की नहीं मानता था बात