- Hindi News
- हरिद्वार के ब्राह्मण करेंगे भगवान शिव का पूजन
हरिद्वार के ब्राह्मण करेंगे भगवान शिव का पूजन
लुधियाना महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से 25 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा के दौरान घंटाघर चौंक में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से हरिद्वार से बुलाए गए ब्राह्मण भगवान भोले नाथ की आरती उतारेंगे। उपरोक्त जानकारी महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा ओर अवनीश मित्तल ने बाजवा नगर स्थित नीलकंठ महादेव शिवालय में रथ यात्रा की तैयारियों संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि चौंक घंटाघर में हरिद्वार से बुलाए गए ब्राह्मण भगवान भोले नाथ के रथ के समक्ष गंगा जल का छिड़काव कर भगवान की आरती उतारेंगे। राकेश चौधरी और अजय गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा के दौरान 250 से ज्यादा स्थानों पर भगवान को भोग अर्पित कर भक्तों के लिए लंगर व भंडारों की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर नीलकंठ महादेव शिवालय के प्रमुख सेवादार सुदर्शन लाल गुप्ता ने बताया कि घास मंडी चौंक में शिवालय की तरफ से महाआरती और लंगर की व्यवस्था होगी। इससे पूर्व बलबीर मानक और रेखा शेखावत एंड पार्टी ने महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से पिछले वर्ष भगवान भोले नाथ की रथयात्रा का आंखों देखा हाल भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रवीण मल्होत्रा, फकीर चंद, प्रिंस कौड़ा, अंकुश जैन,राजीव सोनू, अमर टक्कर, मा. मोहनलाल पाठक, रामलाल, राकेश वोहरा, पिंकी शर्मा, नरेश बब्बर, दर्शन लाल, लवली थापर, हटना कुमार, हरनाम दास, योगेश पुरी, रमेश सूद, दी.के.अरोड़ा, राज कुमार सूरी, राजन ढंढ, साजन ढंढ, रामेश आनन्द, साहिल खुराना, पंकज गोयल, चंदन गुप्ता, बलवीर माणक, रेखा शखावत, सुमन शर्मा, ललिता रानी, राजेन्द्र सैनी, उषा सैनी, बबलू सूरी, राघव, कीमती लाल, राजेश आनन्द, सौरभ वर्मा, गोगी माटा, पवन टंडन, रीशू बांसल, पार्षद अजय नैय्यर आदि मौजूद थे।