पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज सफाई शुरू होने लोगों ने जताया आभार

सीवरेज सफाई शुरू होने लोगों ने जताया आभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - वॉर्ड-31 न्यू चंदर नगर में नगर निगम ने सीवरेज की सफाई का काम शुरू कर दिया, जिसके लिए लोगों ने पार्षद व दैनिक भास्कर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भास्कर में खबर लगने के बाद व पार्षद के प्रयासों से ही सफाई शुरू हुई है। गौरतलब है कि न्यू चंदर नगर के लोग पिछले 10 साल से सीवरेज जाम की परेशानी झेल रहे थे। सीवरेज जाम से लोगों को आ रही परेशानी को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर निगम ने इलाके की में गार उठाने व सीवरेज साफ करने का काम शुरू करवा दिया है।



वॉर्ड वाइज - एक हफ्ते के अंदर अगर समस्या का हल नहीं किया गया तो निगम कमिश्नर का घेराव करेंगे राजेश नगर निवासी

॥समस्या को लेकर कई बार पार्षद को शिकायत की गई। लगातार 15 दिन से रोजाना शिकायत कर रहे है परंतु हर केवल आश्वास ही दे दिया जाता है।

-विवेक गौतम, निवासी राजेश नगर।

॥सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जाती है। कर्मचारी केवल चाय-पानी पीकर चले जाते ंहैं। पर सफाई नहीं की जाती।

-सीमा जिंदल, निवासी राजेश नगर।



॥सीवरेज ब्लाक होने से पानी घर के अंदर भर जाता है। रोज दिन में तीन बार पानी बाहर निकालना पड़ता है। तीन साल से यही हाल है।

-तरसेम लाल महाजन, निवासी राजेश नगर।



॥ हैबोवाल डिस्पोजल प्लांट का बंद होने से सीवरेज का पानी डिस्पोज नहीं हो रहा। एसडीओ व एक्सईएन को लेकर प्लांट का दौरा भी किया गया। प्लांट के मोटर चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

-नरिंदर सिंह मल्ली, पार्षद।

॥घर में छोटे-छोटे बच्चें है जो घर से बाहर नहीं निकल सकते। बाहर जाने के लिए सीवरेज के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

-रानी टंड, निवासी राजेश नगर।



॥लगातार कई बार शिकायत की गई पर कोई निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। सीवरेज के पानी को घर में घुसने से रोकने को खुद ही डिवाईडर बनवा दिया।

-नरिंदर सिंह, निवासी राजेश नगर।



॥सीवरेज के पानी ने तो घर में कैद कर दिया है। गंदा पानी घर के बाहर सड़क पर भरा रहता है। ऐसे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

-राकेश कुमार, निवासी राजेश नगर।



॥सीवरेज ब्लाक के कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सफाई नाम मात्र भी नहीं है।

-मधु पाठक, निवासी राजेश नगर।