दूसरा भारत केसरी कुश्ती दंगल 9 फरवरी को
भास्कर न्यूज - लुधियाना
दूसरा भारत केसरी कुश्ती दंगल दारा सिंह की याद में हंबड़ां रोड स्थित सब्जी मंडी के पास 9 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूरे भारत के पहलवान कुश्ती में भाग लेने के लिए शामिल होंगे। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर एमएलए मनप्रीत सिंह अयाली, भारत भूषण आशु, नरिंदर काला, डॉक्टर शरद सत्य चौहान,परमजीत सिंह पन्नू शामिल होंगे। इस दौरान कुश्ती दंगल में पहला जाना माना नाम जोगिंदर पहलवान अखाड़ा दिल्ली,सतीश पहलवान आलमगीर, सोनी पहलवान लुधियाना से, रामभज पहलवान हरियाणा से, काला पहलवान यूपी से, विजय पहलवान राजस्थान आदि के अलावा कई स्टेट के पहलवान इस कुश्ती दंगल में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। यहां पर दूसरे भारत केसरी कुश्ती दंगल की जानकारी देते हुए सोमा पंडित,बलविंदर सिंह धुन्ना, गोल्डी चापरा, सुनील माफिक, कंवलप्रीत सिंह बसंत, राजेश कुमार, बिंटू स्टार, सुशील लोहिया ने बताया कि इस कुश्ती से युवाओं में एक नई जागृत पैदा होगी। इस मौके पर कुश्ती दंगल में पहला इनाम बुलेट मोटरसाइकिल और दूसरा इनाम 51000 रुपये दिया जा रहा है।