- Hindi News
- क्विज प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा
क्विज प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा
लुधियाना - कुंदन विद्या मंदिर के सिटी कैंपस में इंटर हाउस जीके क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया। मिडिल सेक्शन के ह्यूमैनिटीज फोरम की ओर से ये प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों में जनरल अवेयरनैस बढ़ाने के लिए ही इस कंपीटिशन का आयोजन हुआ। जिसमें परसोनेलिटी डेवल्पमेंट, आईक्यू लेवल को बढ़ोतरी के लिए साइंस, मोजेक ऑफ इंडिया, स्पोट्र्स, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, एनीमल और प्लांट्स, लैंग्वेज एंड लिटरेचर और विजुअल राउंड रखे गए। हर टीम में चार प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने पहला, नेहरू हाउस ने दूसरा और टैगोर हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की मुख्याध्यापिका नमिता राज सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कि व सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदान की।