पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक हफ्ते के अंदर अगर समस्या का हल नहीं किया गया तो निगम कमिश्नर का घेराव करेंगे राजेश नगर निवासी

एक हफ्ते के अंदर अगर समस्या का हल नहीं किया गया तो निगम कमिश्नर का घेराव करेंगे राजेश नगर निवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
नगर निगम की हद में आते वॉर्ड 31 के राजेश नगर के लोग सीवरेज जाम की समस्या से परेशान है। सड़क के साथ सीवरेज का पानी लोगों की घरों में भर जाता है। सुबह की शुरुआत सीवरेज के पानी के सफाई के साथ ही होती है। इलाके की पीर बाबे वाली गली के करीब बीस घर तीन साल से सीवरेज जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसे ना तो साफ किया जाता है ना ही समस्या का हल किया जा रहा है। लोगों ने गेट के साथ ऊंचा डिवाइडर भी बनवाया है।
समस्या संबंधी कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिस कारण इलाका निवासियों में निगम के प्रति काफी रोष है। समस्या से निजात की मांग को लेकर लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, पर कोई फायदा नहीं हुआ। कई बार निगम प्रशासन व इलाका पार्षद को गुहार लगा चुके हैं।
लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। सीवरेज की परेशानी झेल रहे लोगों ने निगम प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा यदि समस्या का हल ना किया गया तो वह निगम कमिश्नर का घेराव भी करेंगे।