सत्यनारायण कथा फलदायी है: मनोज
भास्कर न्यूज - लुधियाना
चंद्र नगर गली नंबर2 में सर्व सुख सेवा संस्थान के संचालक पंडित मनोज मिश्रा ने लड़ी वार 108 दिवसीय सत्यनरायण कथा के 16वें दिन पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। जतिश बेरी के निवास पर हुई, इस कथा में प्रवचन करते हुए, उन्होंने कहा कि जो भी भक्त सत्यनारायण भगवान की कथा को पूरे श्रद्धा भाव से सुनता है उसे तत्काल फल मिलता है। कलयुग में जीवन कष्टों से मुक्ति पाने के लिए यह कथा करना सबसे सरल उपाय है।
यह कथा शीघ्र फल देने वाली है। कथा के बाद सत्संग किया गया जिसमें महिलाओं ने भजन भोजन अगर जरूरी है तो भजन भी जरूरी है, ओर नजर तुझे लग जाएगी, मेरे बांके बिहारी लाल, आदि भजन गाकर सत्यनारायण भगवान का गुणगाण किया। कथा को विराम प्रभु आरती से दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधान नरेश अरोड़ा, वरुण बेरी, धैर्य और मोहल्ला निवासी मौजूद थे।