पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसपा मिशनरी कैडर, पीपीपी और आप का गठबंधन ही होगा पंजाब में राजनीति का तीसरा विकल्प : लाली

बसपा मिशनरी कैडर, पीपीपी और आप का गठबंधन ही होगा पंजाब में राजनीति का तीसरा विकल्प : लाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बसपा से नाराज कैडर मिशनरी कार्यकर्ता, पंजाब पीपल्स एंड पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन पंजाब की राजनीति में तीसरा विकल्प के रूप में सामने आएगा। यह विचार नूरवाला रोड स्थित बसंत विहार में बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता रमनजीत लाली के निवास पर पंहुचे पीपीपी के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने व्यक्त किए। बादल बसपा के मिशनरी कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों के साथ बैठक के लिए आए थे। दोआबा से बसपा के नाराज कैडर से संबंधित नेताओं के बीच हुई बैठक में पंजाब की जनता को तीसरा राजनीतिक विकल्प उपलब्ध करवाने पर खुले दिल से विचार विमर्श किया गया। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता रमनजीत लाली ने बसपा के मिशनरी कार्यकर्ताओं और मनप्रीत बादल के बीच गठबंधन की प्रकिया की पुष्टि करते हुए कहा कि बसपा से नाराज कैडर में शामिल हजारों मिशनरी कार्यकर्ताओं, पीपीपी और आप पार्टी सम विचारधारा के है। और तीनों ही दल एक प्लेट फार्म पर एकत्रित होने की इच्छा से हाथ मिलाने की तरफ बढ़ रहें है। अगर तीनों में लोकसभा चुनाव से पूर्व गठबंधन होता है, तो पंजाब की जनता को परंपरागत राजनीतिक दलों कांग्रेस और अकाली भाजपा गठबंधन के विकल्प के रूप में पंजाब की जनता को निजाम बदलने के लिए मजबूत राजनीतिक विकल्प मिलेगा। पीपीपी के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल लाली की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी पार्टी पीपीपी व आप पार्टी के नेतृत्व के बीच पंजाब में गठबंधन की बातचीत चल रही है। अगर बसपा का नाराज कैडर जो कि मिशनरी कार्यकर्ताओं के रूप में अलग से पहचान रखता है अगर इस गठबंधन में शामिल हो जाता हैं तो यह सोने पर सुहागा होगा। इस दौरान महेन्द्र सिंह ढंडारी, मलकीत चंद, पार्षद हंस राज, ज्ञान सिंह बाली, पार्षद अशोक कुमार, चरणदास मांगट, बलदेव सिंह देबू, राजिंदर कुमार, प्रिंसीपल बलदेव सिंह, सुरिन्द्र सिंह सोनी, कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह भट्टी, महेन्द्रपाल कासाबाद आदि मौजूद थे।