पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेगुलेटरी कमीशन के गठन के लिए ज्ञापन ढिल्लों को सौंपा

रेगुलेटरी कमीशन के गठन के लिए ज्ञापन ढिल्लों को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - हिन्दू सिख जागृति सेना ने प्राइवेट डाक्टरों की तरफ से मरीजों के शोषण और इलाज के दौरान लापरवाही के चलते मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने की मांग की है। उन्होंने पंजाब के लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों के बाडेवाल स्थित निवास पर ज्ञापन भी सौंपा। हिन्दू सिख जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने कहा कि डाक्टरों की तरफ से इलाज के नाम पर गरीब जनता के शोषण और मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण लोगों की जान जाती रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उनकी बातों पर गौर करते हुए ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर विचार किया और गीता नामक मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले में पुलिस कमिश्नर को मरीज को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ढिल्लों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि वे उनकी तरफ से बताई गई बातों को पंजाब विधानसभा में लाएंगे और मरीजों के शोषण को रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने के पैरवी भी करेंगे। इस दौरान अश्वनी कत्याल, भूपिंद्र बंगा व
अन्य मौजूद थे।